Guru Granth Sahib Translation Project

Guru Granth Sahib Hindi Page 275

Page 275

ਤਿਸ ਕਾ ਨਾਮੁ ਸਤਿ ਰਾਮਦਾਸੁ ॥ तिस का नामु सति रामदासु ॥ उसका नाम सत्य ही रामदास है।
ਆਤਮ ਰਾਮੁ ਤਿਸੁ ਨਦਰੀ ਆਇਆ ॥ आतम रामु तिसु नदरी आइआ ॥ उसे अपने अन्तर में ही राम दिखाई दे गया है।
ਦਾਸ ਦਸੰਤਣ ਭਾਇ ਤਿਨਿ ਪਾਇਆ ॥ दास दसंतण भाइ तिनि पाइआ ॥ सेवकों का सेवक होने के स्वभाव से उसने ईश्वर को पाया है।
ਸਦਾ ਨਿਕਟਿ ਨਿਕਟਿ ਹਰਿ ਜਾਨੁ ॥ सदा निकटि निकटि हरि जानु ॥ जो हमेशा ही भगवान् को अपने समीप समझता है,
ਸੋ ਦਾਸੁ ਦਰਗਹ ਪਰਵਾਨੁ ॥ सो दासु दरगह परवानु ॥ वह सेवक प्रभु के दरबार में स्वीकार होता है।
ਅਪੁਨੇ ਦਾਸ ਕਉ ਆਪਿ ਕਿਰਪਾ ਕਰੈ ॥ अपुने दास कउ आपि किरपा करै ॥ ईश्वर अपने सेवक पर स्वयं कृपा-दृष्टि करता है
ਤਿਸੁ ਦਾਸ ਕਉ ਸਭ ਸੋਝੀ ਪਰੈ ॥ तिसु दास कउ सभ सोझी परै ॥ और उस सेवक को समस्त ज्ञान प्राप्त हो जाता है।
ਸਗਲ ਸੰਗਿ ਆਤਮ ਉਦਾਸੁ ॥ सगल संगि आतम उदासु ॥ समूचे परिवार में (रहता हुआ भी) वह मन से निर्लिप्त रहता है,
ਐਸੀ ਜੁਗਤਿ ਨਾਨਕ ਰਾਮਦਾਸੁ ॥੬॥ ऐसी जुगति नानक रामदासु ॥६॥ हे नानक ! ऐसी जीवन-युक्ति वाला रामदास होता है॥ ६॥
ਪ੍ਰਭ ਕੀ ਆਗਿਆ ਆਤਮ ਹਿਤਾਵੈ ॥ प्रभ की आगिआ आतम हितावै ॥ जो प्रभु की आज्ञा को सच्चे मन से मानता है,
ਜੀਵਨ ਮੁਕਤਿ ਸੋਊ ਕਹਾਵੈ ॥ जीवन मुकति सोऊ कहावै ॥ वही जीवन मुक्त कहलाता है।
ਤੈਸਾ ਹਰਖੁ ਤੈਸਾ ਉਸੁ ਸੋਗੁ ॥ तैसा हरखु तैसा उसु सोगु ॥ उसके लिए सुख एवं दुःख एक समान होते हैं।
ਸਦਾ ਅਨੰਦੁ ਤਹ ਨਹੀ ਬਿਓਗੁ ॥ सदा अनंदु तह नही बिओगु ॥ उसे हमेशा ही आनंद मिलता है और कोई वियोग नहीं होता।
ਤੈਸਾ ਸੁਵਰਨੁ ਤੈਸੀ ਉਸੁ ਮਾਟੀ ॥ तैसा सुवरनु तैसी उसु माटी ॥ सोना तथा मिट्टी भी उस पुरुष के लिए एक समान हैं,
ਤੈਸਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤੁ ਤੈਸੀ ਬਿਖੁ ਖਾਟੀ ॥ तैसा अम्रितु तैसी बिखु खाटी ॥ उसके लिए अमृत एवं खट्टा विष भी एक समान है।
ਤੈਸਾ ਮਾਨੁ ਤੈਸਾ ਅਭਿਮਾਨੁ ॥ तैसा मानु तैसा अभिमानु ॥ उसके लिए मान एवं अभिमान भी एक समान है।
ਤੈਸਾ ਰੰਕੁ ਤੈਸਾ ਰਾਜਾਨੁ ॥ तैसा रंकु तैसा राजानु ॥ रंक तथा राजा भी उसकी दृष्टि में बराबर हैं।
ਜੋ ਵਰਤਾਏ ਸਾਈ ਜੁਗਤਿ ॥ जो वरताए साई जुगति ॥ जो भगवान करता है, वही उसकी जीवन-युक्ति होती है।
ਨਾਨਕ ਓਹੁ ਪੁਰਖੁ ਕਹੀਐ ਜੀਵਨ ਮੁਕਤਿ ॥੭॥ नानक ओहु पुरखु कहीऐ जीवन मुकति ॥७॥ हे नानक ! वह पुरुष ही जीवन मुक्त कहा जाता है॥ ७ ॥
ਪਾਰਬ੍ਰਹਮ ਕੇ ਸਗਲੇ ਠਾਉ ॥ पारब्रहम के सगले ठाउ ॥ परमात्मा के ही समस्त स्थान हैं।
ਜਿਤੁ ਜਿਤੁ ਘਰਿ ਰਾਖੈ ਤੈਸਾ ਤਿਨ ਨਾਉ ॥ जितु जितु घरि राखै तैसा तिन नाउ ॥ जिस-जिस स्थान पर ईश्वर प्राणियों को रखता है, वैसा ही वह नाम धारण कर लेते हैं।
ਆਪੇ ਕਰਨ ਕਰਾਵਨ ਜੋਗੁ ॥ आपे करन करावन जोगु ॥ भगवान् स्वयं ही सब कुछ करने और (प्राणियों से) करवाने में समर्थ है।
ਪ੍ਰਭ ਭਾਵੈ ਸੋਈ ਫੁਨਿ ਹੋਗੁ ॥ प्रभ भावै सोई फुनि होगु ॥ जो परमात्मा को भला लगता है, वही होता है
ਪਸਰਿਓ ਆਪਿ ਹੋਇ ਅਨਤ ਤਰੰਗ ॥ पसरिओ आपि होइ अनत तरंग ॥ परमात्मा ने अपने आपको अनन्त लहरों में समाहित होकर फैलाया हुआ है।
ਲਖੇ ਨ ਜਾਹਿ ਪਾਰਬ੍ਰਹਮ ਕੇ ਰੰਗ ॥ लखे न जाहि पारब्रहम के रंग ॥ परमात्मा के चमत्कार जाने नहीं जा सकते।
ਜੈਸੀ ਮਤਿ ਦੇਇ ਤੈਸਾ ਪਰਗਾਸ ॥ जैसी मति देइ तैसा परगास ॥ परमात्मा जैसी बुद्धि प्रदान करता है, वैसा ही प्रकाश होता है।
ਪਾਰਬ੍ਰਹਮੁ ਕਰਤਾ ਅਬਿਨਾਸ ॥ पारब्रहमु करता अबिनास ॥ सृष्टिकर्ता परमात्मा अनश्वर है।
ਸਦਾ ਸਦਾ ਸਦਾ ਦਇਆਲ ॥ सदा सदा सदा दइआल ॥ ईश्वर हमेशा ही दयालु है।
ਸਿਮਰਿ ਸਿਮਰਿ ਨਾਨਕ ਭਏ ਨਿਹਾਲ ॥੮॥੯॥ सिमरि सिमरि नानक भए निहाल ॥८॥९॥ हे नानक ! उस परमात्मा का समरण करके कितने ही जीव कृतार्थ हो गए हैं। ८॥ ६॥
ਸਲੋਕੁ ॥ सलोकु ॥ श्लोक ॥
ਉਸਤਤਿ ਕਰਹਿ ਅਨੇਕ ਜਨ ਅੰਤੁ ਨ ਪਾਰਾਵਾਰ ॥ उसतति करहि अनेक जन अंतु न पारावार ॥ बहुत सारे मनुष्य प्रभु की गुणस्तुति करते रहते हैं, परन्तु परमात्मा के गुणों का कोई ओर-छोर नहीं मिलता।
ਨਾਨਕ ਰਚਨਾ ਪ੍ਰਭਿ ਰਚੀ ਬਹੁ ਬਿਧਿ ਅਨਿਕ ਪ੍ਰਕਾਰ ॥੧॥ नानक रचना प्रभि रची बहु बिधि अनिक प्रकार ॥१॥ हे नानक ! परमात्मा ने जो यह सृष्टि-रचना की है, वह अनेक प्रकार की होने के कारण बहुत सारी विधियों से रची है॥ १॥
ਅਸਟਪਦੀ ॥ असटपदी ॥ अष्टपदी ॥
ਕਈ ਕੋਟਿ ਹੋਏ ਪੂਜਾਰੀ ॥ कई कोटि होए पूजारी ॥ कई करोड़ जीव उसकी पूजा करने वाले हुए हैं।
ਕਈ ਕੋਟਿ ਆਚਾਰ ਬਿਉਹਾਰੀ ॥ कई कोटि आचार बिउहारी ॥ कई करोड़ धार्मिक एवं सांसारिक आचरण-व्यवहार करने वाले हुए हैं।
ਕਈ ਕੋਟਿ ਭਏ ਤੀਰਥ ਵਾਸੀ ॥ कई कोटि भए तीरथ वासी ॥ कई करोड़ जीव तीर्थो के निवासी हुए हैं।
ਕਈ ਕੋਟਿ ਬਨ ਭ੍ਰਮਹਿ ਉਦਾਸੀ ॥ कई कोटि बन भ्रमहि उदासी ॥ कई करोड़ जीव वैरागी बनकर जंगलों में भटकते रहते हैं।
ਕਈ ਕੋਟਿ ਬੇਦ ਕੇ ਸ੍ਰੋਤੇ ॥ कई कोटि बेद के स्रोते ॥ कई करोड़ वेदों के श्रोता हैं।
ਕਈ ਕੋਟਿ ਤਪੀਸੁਰ ਹੋਤੇ ॥ कई कोटि तपीसुर होते ॥ कई करोड़ तपस्वी बने हुए हैं।
ਕਈ ਕੋਟਿ ਆਤਮ ਧਿਆਨੁ ਧਾਰਹਿ ॥ कई कोटि आतम धिआनु धारहि ॥ कई करोड़ अपनी आत्मा में प्रभु-ध्यान को धारण करने वाले हैं।
ਕਈ ਕੋਟਿ ਕਬਿ ਕਾਬਿ ਬੀਚਾਰਹਿ ॥ कई कोटि कबि काबि बीचारहि ॥ कई करोड़ कवि काव्य-रचनाओं द्वारा विचार करते हैं।
ਕਈ ਕੋਟਿ ਨਵਤਨ ਨਾਮ ਧਿਆਵਹਿ ॥ कई कोटि नवतन नाम धिआवहि ॥ कई करोड़ पुरुष नित्य नवीन नाम का ध्यान करते रहते हैं,
ਨਾਨਕ ਕਰਤੇ ਕਾ ਅੰਤੁ ਨ ਪਾਵਹਿ ॥੧॥ नानक करते का अंतु न पावहि ॥१॥ तो भी हे नानक ! उस परमात्मा का कोई भेद नहीं पा सकते॥ १॥
ਕਈ ਕੋਟਿ ਭਏ ਅਭਿਮਾਨੀ ॥ कई कोटि भए अभिमानी ॥ इस दुनिया में कई करोड़ (पुरुष) अभिमानी हैं।
ਕਈ ਕੋਟਿ ਅੰਧ ਅਗਿਆਨੀ ॥ कई कोटि अंध अगिआनी ॥ कई करोड़ (पुरुष) अन्धे अज्ञानी हैं।
ਕਈ ਕੋਟਿ ਕਿਰਪਨ ਕਠੋਰ ॥ कई कोटि किरपन कठोर ॥ कई करोड़ (पुरुष) पत्थर दिल व् कृपण हैं।
ਕਈ ਕੋਟਿ ਅਭਿਗ ਆਤਮ ਨਿਕੋਰ ॥ कई कोटि अभिग आतम निकोर ॥ कई करोड़ (मनुष्य) शुष्क एवं संवेदनहीन हैं।
ਕਈ ਕੋਟਿ ਪਰ ਦਰਬ ਕਉ ਹਿਰਹਿ ॥ कई कोटि पर दरब कउ हिरहि ॥ कई करोड़ (मनुष्य) दूसरों का धन चुराते हैं।
ਕਈ ਕੋਟਿ ਪਰ ਦੂਖਨਾ ਕਰਹਿ ॥ कई कोटि पर दूखना करहि ॥ कई करोड़ (मनुष्य) दूसरों की निन्दा करते हैं।
ਕਈ ਕੋਟਿ ਮਾਇਆ ਸ੍ਰਮ ਮਾਹਿ ॥ कई कोटि माइआ स्रम माहि ॥ कई करोड़ (पुरुष) धन संग्रह करने हेतु श्रम में लगे हैं।
ਕਈ ਕੋਟਿ ਪਰਦੇਸ ਭ੍ਰਮਾਹਿ ॥ कई कोटि परदेस भ्रमाहि ॥ कई करोड़ दूसरे देशों में भटक रहे हैं।
ਜਿਤੁ ਜਿਤੁ ਲਾਵਹੁ ਤਿਤੁ ਤਿਤੁ ਲਗਨਾ ॥ जितु जितु लावहु तितु तितु लगना ॥ हे प्रभु ! जहाँ कहीं आप जीवों को (काम में) लगाते हो, वहाँ-वहाँ वे लग जाते हैं।
ਨਾਨਕ ਕਰਤੇ ਕੀ ਜਾਨੈ ਕਰਤਾ ਰਚਨਾ ॥੨॥ नानक करते की जानै करता रचना ॥२॥ हे नानक ! कर्ता-प्रभु की सृष्टि रचना (का भेद) कर्ता-प्रभु ही जानता है॥ २ ॥
ਕਈ ਕੋਟਿ ਸਿਧ ਜਤੀ ਜੋਗੀ ॥ कई कोटि सिध जती जोगी ॥ दुनिया में कई करोड़ सिद्ध, ब्रह्मचारी एवं योगी हैं।
ਕਈ ਕੋਟਿ ਰਾਜੇ ਰਸ ਭੋਗੀ ॥ कई कोटि राजे रस भोगी ॥ कई करोड़ रस भोगने वाले राजा हैं।
ਕਈ ਕੋਟਿ ਪੰਖੀ ਸਰਪ ਉਪਾਏ ॥ कई कोटि पंखी सरप उपाए ॥ कई करोड़ पक्षी एवं साँप परमात्मा ने पैदा किए हैं,
ਕਈ ਕੋਟਿ ਪਾਥਰ ਬਿਰਖ ਨਿਪਜਾਏ ॥ कई कोटि पाथर बिरख निपजाए ॥ कई करोड़ पत्थर एवं वृक्ष उगाए गए हैं।
ਕਈ ਕੋਟਿ ਪਵਣ ਪਾਣੀ ਬੈਸੰਤਰ ॥ कई कोटि पवण पाणी बैसंतर ॥ कई करोड़ हवाएँ, जल एवं अग्नियां हैं।
ਕਈ ਕੋਟਿ ਦੇਸ ਭੂ ਮੰਡਲ ॥ कई कोटि देस भू मंडल ॥ कई करोड़ देश एवं भूमण्डल हैं।
ਕਈ ਕੋਟਿ ਸਸੀਅਰ ਸੂਰ ਨਖ੍ਯ੍ਯਤ੍ਰ ॥ कई कोटि ससीअर सूर नख्यत्र ॥ कई करोड़ चन्द्रमा, सूर्य एवं तारे हैं।


© 2025 SGGS ONLINE
error: Content is protected !!
Scroll to Top